लंदन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के डायरेक्टर पद को संभालने की इच्छा जताई है। ईसीबी ने पिछले ही सप्ताह पॉल डाउनटन को इस पद से बर्खास्त किया।
एक साल पहले डाउनटन के चयन के समय भी स्ट्रॉस को इस पद का प्रस्ताव मिला था लेकिन उन्होंने तब क्रिकेट प्रशांसक के तौर अपनी नई पारी शुरू करने से इंकार कर दिया था।
माना जा रहा है कि स्ट्रॉस के अलावा माइकल वॉन और एलेक स्टूअर्ट भी इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहते हैं।
स्ट्रॉस ने कहा कि वह इस पद को लुभावना मानते हैं लेकिन असल में इसके लिए किसी प्रकार का दावा करने से पहले वह इसके बारे में और अधिक जानकारी हासिल कर लेना चाहते हैं।
स्ट्रॉस ने कहा, “जिसे क्रिकेट से प्यार है, उसके लिए यह नौकरी काफी लुभावनी है। मैं निश्चित तौर पर इस पद का इच्छुक हूं और चाहता हूं कि इसके माध्यम से मैं इंग्लिश क्रिकेट को बेहतर स्थिति में लाने का काम कर सकूं्।”
दूसरी ओर, समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ के अनुसार इंग्लैंड के मुख्य कोच पीटर मूर्स को भी हटाने की कवायद जारी है और उनके स्थान के लिए पर आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और काउंटी टीम यॉर्कशायर के कोच जेसन गिलेस्पी एक विकल्प माने जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath