क्रिकेट विश्वकप 2019 : भारत का सामना 16 जून को पाकिस्तान से (लीड-2)

कोलकाता, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में एशिया की दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीमें, भारत और पाकिस्तान 16 जून को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर आमने-सामने होंगी।

इंग्लैंड अगले साल 30 मई से 14 जुलाई के बीच विश्व कप की मेजबानी करेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने मंगलरवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक विश्व कप में 14 के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी जो राउंड रोबिन आधार पर एक-दूसरे भिड़ेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगी। इस संस्तुति को आईसीसी बोर्ड द्वारा पुष्ट किया जाना बाकी है।

आईसीसी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच के बीच 15 दिनों के अंतर की लोढ़ा समिति की सिफारिश को मानते हुए कहा कि भारत विश्व कप में अपना पहला मैच दो जून के बजाए पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।

यह भी फैसला लिया गया है कि भारत 309 दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलेगा। पहले के मुताबिक इसमें 92 दिनों की कटौती की गई है।

घरेलू टेस्ट मैचों की संख्या को हालांकि बढ़ा कर 15 से 19 कर दिया गया है।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि भारत दिन-रात प्रारूप के टेस्ट मैच नहीं खेलेगा। इसका कारण आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के मैचों का दिन-रात प्रारूप में न होना बताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493