मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। डॉ. एम.वी. श्रीधर ने क्रिकेट संचालन के महाप्रबंधक पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
श्रीधर 30 सितम्बर, 2017 से बोर्ड के साथ क्रिकेट संचालन के महाप्रबंधक के तौर पर काम नहीं करेंगे।
बीसीसीआई की ओर से कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल चौधरी ने श्रीधर को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।
बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में श्रीधर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
dharmpath.com dharmpath