‘क्रिमिनल माइंड्स’ 15वें सीजन के साथ ऑफ एयर होगा

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘क्रिमिनल माइंड्स’ का 15वां सीजन टेलीकास्ट के लिए तैयार है।

यह शो इस सीजन के साथ खत्म हो जाएगा।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, शो के इस आखिरी सीजन में 10 एपिसोड होंगे। सीजन 14 के एपिसोड के साथ ही इस आखिरी सीजन के एपिसोड को भी शूट किया गया था।

शो के ये आखिरी 10 एपिसोड के साथ अब तक शो के 325 एपिसोड ऑन एयर हो चुके हैं।

यह टेलीविजन इतिहास में अब तक का सबसे लंबा चलने वाला शो है।

शो में स्टार जो मानटेगना, पैगेट ब्रूस्टर, मैथ्यू ग्रे गब्लर, ए.जे.कूक, आएशा टाएलर, क्रिस्टन वैंगनेस, एडम रॉड्रगेज और डेनियल हेनी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493