चेन्नई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। कुछ समय पूर्व राजनीति में प्रवेश करने का संकेत दे चुके तमिल सुपरस्टार रजनीकांत 26 से 31 दिसंबर के बीच एक फोटो सत्र के लिए अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे।
चेन्नई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। कुछ समय पूर्व राजनीति में प्रवेश करने का संकेत दे चुके तमिल सुपरस्टार रजनीकांत 26 से 31 दिसंबर के बीच एक फोटो सत्र के लिए अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे।
अभिनेता के प्रशंसक क्लब ने यहां राघवेंद्र कल्याण मंडपम में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए पुलिस संरक्षण की मांग की है। यह इस वर्ष प्रशंसकों के साथ उनकी दूसरी मुलाकात होगी।
प्रशंसक क्लब के सदस्यों को अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ तस्वीर लेने का अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि नवंबर में रजनीकांत ने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें राजनीति में प्रवेश की कोई जल्दी नहीं है।
उन्होंने मई में अपने प्रशंसकों के एक बड़े समूह को संबोधित करते हुए कहा था कि भगवान ने चाहा तो वह राजनीति का रास्ता चुनेंगे।
उन्होंने कहा था कि अगर वह राजनीति में प्रवेश करेंगे तो सच पर चलेंगे और पैसा कमाने के लिए राजनीति में आने वाले लोगों के साथ काम नहीं करेंगे।
dharmpath.com dharmpath