Monday , 6 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » क्रिसमस कैरोलर बनना चाहती हैं पूजा हेगड़े

क्रिसमस कैरोलर बनना चाहती हैं पूजा हेगड़े

January 4, 2020 12:26 pm by: Category: मनोरंजन Comments Off on क्रिसमस कैरोलर बनना चाहती हैं पूजा हेगड़े A+ / A-

मुंबई, 4 जनवरी – बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े को अपना पेशा बदलने में कोई दिक्कत नहीं है। खैर, वह इसे लेकर गंभीर तो नहीं हैं, लेकिन अभिनेत्री की ख्वाहिश है कि काश वह क्रिसमस कैरोलर बन सकें। पूजा फिलहाल विएना में अपनी छुट्टियां मना रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें लगातार साझा कर रही हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह क्रिसमस उपहार बेचने वाले दुकान के बाहर खड़ी होकर पोज कर रही हैं। उनका मानना है कि यह मौसम ही गुदगुदाने वाला है, ऐसे में मजे करने के लिए उन्हें शराब की आवश्यकता नहीं है।

तस्वीर के कैप्शन में पूजा ने लिखा, “क्रिसमस कैरोलर के लिए अप्लाई करने में क्या ज्यादा देर हो गई हैं?”

वहीं अगर काम की बात करें तो पूजा हेगड़े को आखिरी बार ‘हाउसफुल 4’ में देखा गया था।

क्रिसमस कैरोलर बनना चाहती हैं पूजा हेगड़े Reviewed by on . मुंबई, 4 जनवरी - बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े को अपना पेशा बदलने में कोई दिक्कत नहीं है। खैर, वह इसे लेकर गंभीर तो नहीं हैं, लेकिन अभिनेत्री की ख्वाहिश है कि क मुंबई, 4 जनवरी - बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े को अपना पेशा बदलने में कोई दिक्कत नहीं है। खैर, वह इसे लेकर गंभीर तो नहीं हैं, लेकिन अभिनेत्री की ख्वाहिश है कि क Rating: 0
scroll to top