लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी शख्सियत किम कार्दशियां का तीसरा बच्चा कथित तौर पर क्रिसमस से ठीक पहले आएगा।
वेबसाइट ‘यूएससमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, किम और उनके पति रैपर कान्ये वेस्ट क्रिसमस के मौके पर अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत करेंगे। किम और कान्ये का यह बच्चा सेरोगेसी की मदद से पैदा होगा।
एक सूत्र के मुताबिक, बहुत जल्द कैलिफोर्निया की हिडन हिल्स में स्थित 2 करोड़ डॉलर की कीमत वाले अपने घर में प्रवेश करेंगे।
दोनों अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली सरोगेट महिला के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए हैं।
किम ने अपने पारिवारिक शो के सीजन 14 टीजर के दौरान तीसरे बच्चे की पुष्टि की थी, लेकिन अभी तक उन्होंने बच्चे बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। खबरें हैं कि किम की तीसरी संतान एक लड़की है।
dharmpath.com dharmpath