नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने प्रेगमेटिक्स सर्विसिस प्रा. लि. के साथ उसकी 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने का निश्चित समझौता किया है।
कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, “यह सौदा कुल 56 करोड़ रुपये में तय किया गया है। हालांकि यह अभी नियामकीय मंजूरी के अधीन है। साल 2018 के पहली तिमाही तक यह सौदा पूरा हो जाने की उम्मीद है।”
प्रेगमेटिक्स एक डेटा विश्लेषण कंपनी है, जो बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) पर केंद्रित है।
dharmpath.com dharmpath