क्रिसी टेगेन के पास कोई आभूषण नहीं

लॉस एंजेलिस, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल क्रिसी टेगेन का कहना है कि उनके पास कोई आभूषण नहीं है।

लॉस एंजेलिस, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल क्रिसी टेगेन का कहना है कि उनके पास कोई आभूषण नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी और उनके पति जॉन की आठ महीने की एक बेटी है। क्रिस का कहना है कि उन्हें आभूषणों की सख्त जरूरत है।

टेगेन ने पत्रिका ‘एले’ से कहा, “मेरे पास कोई आभूषण नहीं है क्योंकि शूटिंग पर मुझे हमेशा अपने आभूषण वापस करने पड़ते हैं। जॉन ध्यान दीजिए..मुझे आभूषणों की जरूरत है।”

‘लिप सिंक बैटल’ की सह-मेजबान ने इस साल अप्रैल में अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। उनका कहना है कि उन्होंने मां बनने के बाद पहला शूट पत्रिका एले के लिए ही किया है।

उन्होंने कहा, “मां बनने के बाद यह मेरा पहला शूट है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493