लॉस एंजेलिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट सुपरहीरो जैसी एक जुदा भूमिका निभाने की इच्छुक हैं।
क्रिस्टन (25) को मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘ट्वाइलाइट’ की फिल्मों में निभाई गई ‘बेला स्वान’ की भूमिका के लिए जाना जाता है।
संडांस फिल्म फेस्टिवल में आगामी फिल्म ‘सर्टेन वीमेन’ के प्रीमियर पर क्रिस्टन से पूछा गया कि आपको नामचीन फ्रेंचाइजी की फिल्मों के प्रस्ताव कितनी बार मिलते हैं?
जवाब में उन्होंने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “मालूम नहीं। वे रोज-रोज तो नहीं मिलते हैं। मैं एक सार्थक व दिलचस्प फिल्म करना चाहूंगी।”
यह पूछे जाने पर कि क्या आपकी नजर में सुपरहीरो वाली फिल्म ‘दिलचस्प व सार्थक’ है?
जवाब में उन्होंने कहा, “शायद। जाइए यह खबर छपवा दीजिए। मैं सुपरहीरो की भूमिका निभाने का इंतजार नहीं कर सकती।”
सुपरहीरो वाली फिल्म में काम करने के अलावा क्रिस्टन ने निर्देशन करने की भी इच्छा जाहिर की।
dharmpath.com dharmpath