मिलान, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री किस्टन स्टीवर्ट और स्टेला मैक्सवेल एक रोमांटिक सैर पर यहां लिपलॉक (किस) करते दिखीं।
एशशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अभिनेत्रियां यहां पिछले हफ्ते लिनाटे हवाईअड्डे के लिए जाने के दौरान कार की पिछली सीट पर किस कर रही थीं, जब पापाराजी फोटोग्राफरों ने उनकी तस्वीरें निकाल लीं।
‘पर्सनल शॉपर’ की अभिनेत्री बाम्बर जैकेट के साथ मेटेलिक जिपर और चश्मा लगाए थी। उन्होंने जैकेट के साथ काले रंग की विंटेज टीशर्ट और स्किन टाइट जिंस पहन रखी थी। जबकि मैक्सवेल एक गायिका हैं और मिली साइरस की साथी रह चुकी हैं। उन्होंने बरगुंडी रंग की चमड़े की मोटरसाइकिल जैकेट के साथ लाइट वॉश काले रंग की स्किनी जिंस पहन रखी थी।
स्टीवर्ट और मैक्सवेल को पिछले साल मई से ही रोमांटिक रिश्तों में जोड़ा जा रहा है, जब वे दोनों मेटबॉल (प्रदर्शनी) के लिए एकसाथ गई थी।
मैक्सवेल से पहले स्टीवर्ट ने कई लड़कियों के साथ डेटिंग की है, जिसमें उनकी सहयोगी अलीसिया कारगिले, रॉक बैंड पीवीआरआइएस की सदस्य लिन गन और फ्रांसिसी गायिका सोको भी शामिल है।
स्टीवर्ट ‘ट्विलिट’ के अपने सहकलाकार रॉबर्ट पैटिनसन के साथ ब्रेकअप के बाद से किसी दीर्घकालिक रिश्ते में नहीं पड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath