नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कृषि रसायन बनाने वाली कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने अपने कारोबार को विस्तार देते हुए वैश्विक रसायन उत्पादक कंपनी सोल्वेय एस.ए. की भारतीय कारोबार इकाई सायटेक इंडिया के विशेष रसायन उत्पादन सुविधा केंद्र का अधिग्रहण किया है। नागपुर के बुटिबोरी स्थित एमआईडीसी में 10 एकड़ में फैले इस केंद्र में अनुसंधान व विकास और विनिर्माण की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकुर अग्रवाल ने कहा, “हम प्रौद्योगिकी, नवाचार और विनिर्माण को अगले स्तर तक ले जाने में विश्वास करते हैं। इस अधिग्रहण से कंपनी की विनिर्माण क्षमता में इजाफा होगा और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। यह मेक इन मेडिया को प्रोत्साहन देने और किसानों के लिए आधुनिक व सस्ता कृषि रसायन मुहैया करवाने की हमारी रणनीति का हिस्सा है।”
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड पिछले 23 साल से कृषि रसायन के कारोबार में है। कंपनी कीटनाशी, कवकनाशी, पीड़कनाशी, पौधों के लिए पोषक रसायन, कृषि उपकरण आदि का निर्माण करती है। साथ ही इसका बीज का भी कारोबार है। इस समय हरियाणा, जम्मू और गुजरात में इसकी विनिर्माण इकाइयां हैं।
dharmpath.com dharmpath