क्रिस्टल पैलेस के कोच बने फ्रैंक

लंदन, 26 जून (आईएएनएस)। इंटर मिलान के पूर्व कोच फ्रैंक डे बोएर को सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब क्रिस्टल पैलेस का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

पैलेस क्लब के साथ फ्रैंक ने तीन साल का करार किया है।

फ्रैंक इससे पहले एजाक्स और मिलान क्लब के मुख्य कोच रह चुके हैं और चार बार इरेडिवाइज खिताब जीते।

एक बयान में पैलेस क्लब ने कहा, “फ्रैंक को आज (सोमवार) मीडिया जगत के सामने क्लब के नए कोच के तौर पर प्रस्तुत किया गया। यह क्लब के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि उसने अपने मुख्य प्रायोजक ‘मैन बेटएक्स’ की भी घोषणा की।”

क्लब के चेयरमैन स्टीव पैरिश ने भी फ्रैंक का स्वागत करते हुए कहा कि वह उनकी नियुक्ती से खुश हैं।

इस करार पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फ्रैंक ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक क्लब का हिस्सा बनकर खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493