क्रिस्टल पैलेस के नए कोच की रेस में सबसे आगे हैं एलारडाइस

लंदन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कोच सैम एलारडाइस फुटबाल क्लब क्रिस्टल पैलेस का नया कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फुटबाल क्लब क्रिस्टल पैलेस ने गुरुवार को अपने कोच एलन पारडियू को निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद नए कोच की तलाश की जा रही है।

क्रिस्टल पैलेस को प्रीमियर लीग क्लब में खेले गए 11 में से एक ही मुकाबले में जीत हासिल हुई है और वह लीग सूची में 17वें स्थान पर है। क्लब की इतनी खराब फार्म को देखते हुए पारडियू को कोच पद से निष्कासित कर दिया गया।

एलारडाइस के साथ हालांकि, इस संबंध में क्रिस्टल पैलेस का कोई करार नहीं है लेकिन उन्हें क्लब के कोच पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है।

क्रिस्टल पैलेस के चेयरमैन स्टीव पारिश ने कहा कि पारडियू की व्यापक फुटबाल की शैली हमारे काम नहीं आई। उन्होंने कहा कि वह अब नए कोच की खोज में लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493