क्रिस्टल पैलेस में लोन पर शामिल हुए बात्सुआई

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी के स्ट्राइकर मिची बात्सुआई इस सीजन के अंत तक के लिए क्रिस्टल पैलेस में लोन पर शामिल हो गए हैं।

बात्सुआई गुरुवार रात समाप्त हुए विंटर ट्रांसफर विंडो के अखिरी दिन पैलेस से जुड़े।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन की शुरुआत से पहले बेल्जियम के 25 वर्षीय खिलाड़ी को चेल्सी ने स्पेनिश क्लब वेलेंसिया में लोन पर भेजा था लेकिन स्पेन में वह बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए। वेलेंसिया के लिए 15 मुकाबलों में उन्होंने केवल एक गोल किया।

पैलेस के चेयरमैन स्टीव पेरिस ने कहा, “मिची एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमें लंबे समय से पसंद थे और मुझे खुशी है कि हम उन्हें क्लब में शामिल करने में सफल रहे। यह क्रिस्टल पैलेस के लिए बेहतरीन सौदा है।”

बात्सुआई 2016 में चेल्सी में शामिल हुए थे। उन्होंने ईपीएल में चेल्सी के लिए 32 मैचों में केवल सात गोल किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493