क्रिस्टियाने अमानपोर बनीं सद्भावना राजदूत

पेरिस, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। यूनेस्को ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गुरुवार को क्रिस्टियाने अमानपोर को सद्भावना राजदूत नियुक्त किया।

यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बोकोवा ने निष्पक्ष, स्वतंत्र व बहुलवादी मीडिया को बढ़ाने देने के लिए सीएनएन इंटरनेशनल की संवाददाता अमानपोर को सद्भावना राजदूत पद के लिए नामित किया।

बोकोवा ने एक बयान में कहा, “सत्यनिष्ठा व उत्साह ने बेहद चुनौतीपूर्ण स्थितियों में आपका मार्गदर्शन किया। आपने हमेशा माना कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मीडिया की स्वतंत्रता मजबूत समाज, स्वस्थ लोकतंत्र, शांति व सतत विकास के लिए आवश्यक है।”

उन्होंने कहा, “आज हमें इन सिद्धांतों का बचाव करने की अधिक जरूरत है, जब पूरे विश्व में चुनौतियों की भरमार है।”

पद स्वीकार करते हुए अमानपोर ने लोकतंत्र की स्वतंत्रता व सुधार के स्तंभों के लिए पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “हम यहां दुनिया को बेहतर जगह बनाने के लिए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493