क्रिस्टियानो से ज्यादा परिपूर्ण फुटबालर हैं मेसी : रोनाल्डो

रियो डी जनेरियो, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज ब्राजीलियाई फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का मानना है कि स्पेन के शीर्ष क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीना के करिश्माई स्ट्राइकर लियोनेल मेसी अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से अधिक परिपूर्ण खिलाड़ी हैं।

मेसी और रोनाल्डो को ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार के साथ इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले अवार्ड ‘बैलन डी ऑर’ के अंतिम तीन खिलाड़ियों में नामांकित किया गया है।

गौरतलब है कि मेसी और क्रिस्टियानो पिछले सात वर्षो से यह अवार्ड जीतते आ रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में यह विषय हमेशा विवाद में बना रहता है कि उनमें से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन है।

बार्सिलोना के लिए खेल चुके ब्राजीलियाई दिग्गज रोनाल्डो ने हालांकि क्रिस्टियानो पर मेसी को तरजीह दी।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने मंगलवार को रोनाल्डो के हवाले से कहा, “मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर मेसी का चुनाव करूंगा। मेरी नजर में मेसी ज्यादा परिपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह मैदान पर जो कुछ करते हैं वह बेहद विस्मयकारी होती हैं।”

मेसी मौजूदा सत्र में खेले गए 17 मैचों में अब तक 12 गोल कर चुके हैं, जबकि पांच गोलों में उन्होंने असिस्ट किया। वहीं रोनाल्डो 22 मैच खेलकर 23 गोल कर चुके हैं और सात गोल में उन्होंने योगदान भी दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493