क्रिस्टीना के हत्यारे की पहचान हुई

लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूजर्सी की रहने वाली दिवंगत गायिका क्रिस्टीना ग्रीमी के हत्यारे की पहचान फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाले 27 वर्षीय केल्विन जेम्स लोइबिल के रूप हुई है।

क्रिस्टीना ऑरलैंडो के द प्लाजा लाइव थियेटर में बीफोर यू एक्जिट बैंड के एक कार्यक्रम के बाद लोगों को ऑटोग्राफ दे रही थीं। इसी बीच हमलावर क्रिस्टीना तक पहुंचा और उसने उन्हें गोली मार दी। उसके पास दो बंदूकें थीं और एक चाकू भी था।

एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ऑरलैंडो पुलिस प्रमुख जॉन मीना ने कहा कि संभावना है कि यह शख्स एक विक्षिप्त प्रशंसक था और क्रिस्टीन उसे नहीं जानती थीं।

उन्होंने कहा, “ऐसा कोई संकेत नहीं है कि क्रिस्टीना उसे जानती थीं, हम इस अपराध के कारण को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।”

जॉन ने कहा कि पुलिस केल्विन के फोन और कंप्यूटर से इस हत्या के मकसद को खोजने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, “वह यहां इस अपराध को अंजाम देने आया था, जिसके बाद उसकी अपने घर वापस लौटने की योजना थी, लेकिन गायिका के भाई ने जब उसे पकड़ा तो उसने खुद को भी खत्म कर लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493