क्रिस्टीना हेंडरिक्स का ‘द स्ट्रेंजर्स..’ के सह-कलाकारों से मजबूत रिश्ता

लॉस एंजेलिस, 21 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टीना हेंडरिक्स ने बताया कि ‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ की शूटिंग के दौरान कलाकारों के साथ बने उनके रिश्ते ने सेट पर पारिवारिक माहौल बनाने में मदद की।

फिल्म में हेंडरिक्स ने एक अच्छी मां की भूमिका निभाई है, जिसे शुक्रवार को पीवीआर पिक्चर्स द्वारा भारत लाया जा रहा है।

हेंडरिक्स ने कहा, “इस समूह के कलाकारों के बारे में अच्छी बात यह है कि सभी एक-दूसरे के साथ बहुत खुले हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “शुरू से ही सबके बीच आत्मीयता थी और हम एक-दूसरे के साथ का आनंद लेते थे और हमारे बीच एक परिवार जैसा रिश्ता बन गया।”

‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ वर्ष 2008 की फिल्म ‘द स्ट्रेंजर्स’ पर आधारित है।

जोहान्स रॉबर्ट्स द्वारा निर्देशित और बेन केटाई के साथ ब्रायन बर्टिनो द्वारा लिखित ‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ में बेली मैडिसन, मार्टिन हेंडरसन और लुइस पुल्मैन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493