लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ग्विनिथ पाल्ट्रो का कहना है कि उनके और उनके पूर्व पति क्रिस मार्टिन के बीच की मित्रता उनके वैवाहिक संबंधों से कहीं बेहतर है।
क्रिस मार्टिन एक बट्रिश गायक और गीतकार हैं। उन्हें ‘कोल्डप्ले’ बैंड के मुख्य गायक के रूप में जाना जाता है। ग्विनिथ और क्रिस ने अपने वैवाहिक संबंध का दो साल पहले अंत कर लिया था, लेकिन उनके बीच अभी भी अच्छी मित्रता है।
वेबसाइट ‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्विनिज और क्रिस की एक बेटी एप्पल और एक बेटा मोसेस है। इन दोनों के बीच अभी भी अच्छे संबंध हैं, और ये दोनों अक्सर रात्रिभोज व छुट्टियों का आनंद लेते हैं।
ग्विनिज ने ‘ऑस्ट्रेलिया मैगजीन’ से कहा, “मुझे लगता है कि हम दोस्त के रूप में ज्यादा बेहतर हैं। हम दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब हैं, और हर वक्त सहायता के लिए तैयार रहते हैं।”
ग्विनिज ने बताया कि वह बहुत आभारी हैं कि क्रिस हमेशा बच्चों का बहुत ध्यान रखते हैं। जब भी बच्चों को जरूरत होती है, वह उनकी ओर से हाजिर होते हैं।
dharmpath.com dharmpath