क्रिस, ग्विनिथ ने एक-दूसरे को तलाक दिया

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर बैंड ‘कोल्डप्ले’ के गायक गायक क्रिस मार्टिन ने अभिनेत्री पत्नी ग्विनिथ पाल्ट्रो को आधिकारिक रूप से तलाक दे दिया है।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द सन’ समाचारपत्र के मुताबिक, क्रिस ने तलाकनामे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ग्विनिथ ने पिछले साल अप्रैल में अदालत में तलाक की अर्जी लगाई थी।

सुनने में आया है कि क्रिस (39) और ग्विनिथ (43) अपने बच्चों एपल औ मॉस की संयुक्त कस्टडी के लिए राजी हो गए हैं। दोनों अपनी संपत्ति को बराबर-बराबर हिस्से में भी बांट सकते हैं।

एक सूत्र ने कहा, “क्रिस ने अब तलाकनामे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। मामले को लटकाने की कोई वजह ही नहीं थी। वह इसे करने की तैयारी कर रहे थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493