लॉस एंजेलिस, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी कलाकार क्रिस जेनर, रैपर ट्यागा और काइली जेनर के रिश्ते को मजबूत करने के लिए रैपर द्वारा लिए गए कर्ज का भुगतान कर रही हैं।
वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम के मुताबिक, रैपर ने जिस-जिस से उधार लिया है उन लोगों की तरफ से उन्हें मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्रिस नहीं चाहती कि उनकी बेटी किसी मुसीबत में पड़े, इसलिए वह मदद के लिए आगे आई हैं।
सूत्र ने कहा, “अगर क्रिस ने कर्ज चुका दिया तो सारे मुकदमे खत्म हो जाएंगे। अन्यथा, ट्यागा और काइली को वित्तीय स्थिती के संबंध में प्रमाण देना होगा और अगर ऐसा होता है तो दोनों गिरफ्तार हो सकते हैं। क्रिस ऐसा नहीं होने देंगी।”
सूत्र ने आगे बताया कि क्रिस ने काइली के साथ रहने के लिए ट्यागा को राजी भी कर लिया है।
अन्य सूत्र के मुताबिक, क्रिस ने कहा है कि ट्यागा के कर्ज को चुकाने के बाद उन्हें (ट्यागा को) परिवार की ओर से एक पैसा भी नहीं मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath