क्रिस पाइन ने सिर मुंडवाया

लॉस वेगास, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता क्रिस पाइन ने यहां अपना सिर मुंडवाकर नई शुरुआत की है।

बालों के खास अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ने बुधवार को एक वार्नर ब्रदर्स प्रस्तुति के लिए अपना नया रूप पेश किया।

‘स्टार ट्रेक बियॉन्ड’ अभिनेता ने ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ से कहा कि वह हाल ही में फ्लू से पीड़ित थे और ‘होमलैंड’ देखकर उन्हें प्रेरणा मिली।

पाइन ने ‘होमलैंड’ अभिनेता रूपर्ट फ्रेंड को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने रेजर पकड़ी और अपने बाल उड़ा दिए क्योंकि वह ‘ऊब’ गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493