लॉस एंजेलिस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता क्रिस प्रैट ने आठ सालों तक साथ रहीं पत्नी एना फारिस के साथ छह अगस्त को अलग होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने बेटे जैक की तस्वीर साझा की है।
लॉस एंजेलिस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता क्रिस प्रैट ने आठ सालों तक साथ रहीं पत्नी एना फारिस के साथ छह अगस्त को अलग होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने बेटे जैक की तस्वीर साझा की है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, फारिस से अलगाव की घोषणा के बाद से ज्यादातर वह अपना समय जैक के साथ बिताते रहे हैं और शुक्रवार शाम प्रैट ने इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीर साझा की।
तस्वीर में प्रैट, जैक और उसके भाई कली के साथ फिल्म ‘थोर : रैग्नारॉक’ के पोस्टर के सामने बाइसेप पोज में तस्वीरें खिंचा रहे हैं।
प्रैट ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “‘थोर : रैग्नारॉक’ बेहद शानदार फिल्म है। मार्वल यूनिवर्स की इस फिल्म का हिस्सा होने पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है।”
dharmpath.com dharmpath