क्रिस ब्राउन की लक्जरी कार दुर्घटना में बर्बाद

लॉस एंजेलिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। गायक क्रिस ब्राउन के लेम्बोर्गिनी अवेंडेटर कार दुर्घटना में पूरी तरह नष्ट हो गई।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, 27 वर्षीय गायक की लक्जरी कार बेवर्ली हिल्स में मंगलवार सुबह दुर्घटना में नष्ट हो गई।

कार की कीमत 4-5 लाख डॉलर है, और वह अभी भी ब्राउन के नाम पंजीकृत है। लेकिन पुलिस अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है कि कार चला कौन रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि जब वह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी और उसमें कोई नहीं था।

माना जा रहा है कि इस कार हादसे के लिए ब्राउन का कोई दोस्त जिम्मेदार हो सकता है, क्योंकि आमतौर पर वह उन्हें गाड़ी चलाने के लिए कहते थे।

ब्राउन को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि दुर्घटना की रात उनकी गाड़ी कौन चला रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493