लॉस एंजेलिस, 6 मई (आईएएनएस)। गायक क्रिस ब्राउन ने लास वेगास में बास्केटबॉल खेल के दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, फ्लॉएड मेवेदर जूनियर और मेनी पेकियानो के बीच मुकाबला देखने लॉस वेगास आए क्रिस पर पाम्स केसीनो रिजॉर्ट में हुए एक झगड़े में शामिल रहने का आरोप है।
क्रिस सोमवार सुबह 3.42 बजे एक समूह के साथ खेल रहे थे, तभी समूह के सदस्यों और क्रिस के बीच झगड़ा हो गया और इस दौरान क्रिस ने एक व्यक्ति को मुक्का मार दिया।
पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन क्रिस से बातचीत नहीं की थी।
बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस ने गायक को दो विकल्प दिए-पहला यह कि जिला अटार्नी को आरोपों पर फैसला करने दिया जाए, दूसरा यह कि दुर्व्यवहार के पत्र पर हस्ताक्षर करके अदालत में आरोपों का सामना करें।
dharmpath.com dharmpath