क्रिस भाई लियाम, माइली के बीच के माजरे से अंजान

लॉस एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ को नहीं मालूम कि उनके अभिनेता भाई लियाम हेम्सवर्थ अपनी पूर्व प्रेमिका माइली सायरस से अपनी टूटी सगाई फिर जोड़ने की फिराक में हैं या नहीं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस इस बारे में जरा मुंह नहीं खोल रहे हैं कि उनके छोटे भाई लियाम गायिका माइली के साथ दोबारा प्यार की पींगे बढ़ा रहे हैं। क्रिस का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उन दोनों की अपने टूटे रिश्ते पर दोबारा विचार करने की योजना है या नहीं।

एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन पर साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या यह पूर्व जोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहा है? जवाब में उन्होंने कहा, “मैं उस बारे में नहीं जानता।”

क्रिस ने कहा कि उन्हें अपने भाई की निजी जिंदगी से जुड़ी बातों के बारे में सबसे आखिर में पता चलता है।

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “मुझे यह मीडिया के जरिए पता चलेगा। मुझे ज्यादातर सबसे आखिर में पता चलता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493