क्रिस हेम्सवर्थ, मैट डेमन की पत्नियों ने एक जैसे टैटू बनवाए

लॉस एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ और अमेरिकी अभिनेता मैट डेमन की पत्नियों ने क्रिसमस साथ में मनाने के बाद एक जैसे टैटू बनवाए हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, हेम्सवर्थ की पत्नी एल्सा पैटेकी ने इस बात का खुलासा किया कि उनमें और लुसियाना डेमन में अपने पतियों के जरिए हुई मुलाकात के बाद गहरी दोस्ती हो गई है और हाल ही में दोनों ने एक जैसा टैटू बनवाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, “डेमन परिवार यहां क्रिसमस मनाने के लिए आया था और हम सब साथ में थे और वास्तव में यह एक प्रेरणादायक समय था। हमने कई चीजें बनाई और हमें लगा कि हमें कुछ ऐसा करना चाहिए, जो हमें साथ गुजारे गए बेहतरीन पलों की याद दिलाए और हमने साथ मिलकर कनिष्ठा उंगली पर तीन डॉट वाला टैटू बनवाने का फैसला किया और ‘हमने कहा कि हम हर साल एक जरूर बनवाएंगे।”‘

स्पेनिश मॉडल व अभिनेत्री पैटेकी (41) को यह भी बेहद पसंद है कि वह और लुसियाना साथ में स्पेनिश में बात कर सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493