क्रीमिया दौरे पर जाएगा यूईएफए प्रतिनिधिमंडल

मास्को, 31 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपियन फुटबाल संघ (यूईएफए) का एक प्रतिनिधिमंडल दल जनवरी-फरवरी के बीच क्रीमिया का आधिकारिक दौरा करेगी। क्रीमिया फुटबाल संघ के अध्यक्ष यूरी वेटोखा ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी तास ने वेटोखा के हवाले से कहा, “जनवरी-फरवरी के बीच यूईएफए का प्रतिनिधिमंडल क्रीमिया दौरे पर आ सकता है।”

उल्लेखनीय है कि यूईएफए बीते वर्ष 21 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में मृत जॉर्जिया के मैनेजर डेविड पेट्रियाश्विली के उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है।

पेट्रियाश्विली यूईएफए में क्रीमिया फुटबाल संघ का कामकाज भी देख रहे थे।

वेटोखा ने कहा, “वह (पेट्रियाश्विली) हमारे देश के फुटबाल से अच्छी तरह वाकिफ थे, अच्छी रूसी बोल लेते थे और हमारी मानसिक स्थिति भी अच्छी तरह समझते थे। लेकिन दुर्भाग्यवर्श वह नहीं रहे।”

उल्लेखनीय है कि यूईएफए में क्रीमिया फुटबाल संघ को विशेष दर्जा प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493