क्रूजीरो की निगाहें सैन्ड्रो पर

रियो डी जनेरियो, 11 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब टॉटेनहम हॉट्स्पर के पूर्व मिडफील्डर सैन्ड्रो ब्राजील के क्लब क्रूजीरो में लौट सकते हैं।

वेबसाइट-ग्लाबोस्पोर्ट ने रविवार को लिखा है कि कोलंबिया के गुस्टवो क्यूलर को नीलमी में खरीदने में असफल होने के बाद क्रूजीरो की पहली प्राथमिकता सैन्ड्रो हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सैन्ड्रो ने पिछले 18 महीने क्वीन्स पार्क रेन्जर्स (क्यूपीआर) के साथ बिताए हैं। क्वीन्स पार्क को इंग्लिश फुटबाल लीग के दूसरे चरण में निष्कासित कर दिया गया था।

सैन्ड्रो ने ब्राजील इंटरनेशनल क्लब के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 2010 में वह टॉटेनहम के साथ जु़ड़े थे।

सैन्ड्रो ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 17 मैच खेले हैं। उन्होंने अंडर-20 और अंडर-23 में भी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधितत्व किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493