क्रूजीरो ने कोच मेनेजीस के क्लब छोड़ने की पुष्टी की

रीयो डी जनेरियो, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाईफुटबाल क्लब क्रूजीरो ने कोच मैनो मेनेजीस के क्लब छोड़ने की पुष्टि कर दी। नेजीस ने चीन के फुटबाल क्लब शानडोंग लुनेंग के कोच पद का प्रस्ताव स्वीकर कर लिया है।

समाजार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेनेजीस ने पिछले सप्ताह ही चीन के क्लब से जुड़ने का संकेत दिया था।”

क्रूजीरो क्लब की वेबसाइट पर इस बात की पुष्टी की गई है। क्लब ने लिखा है, “मेनेजीस ने क्लब को चीन के क्लब लुनेंग का कोच बनने की जानकारी दे दी है। हम जल्द ही अपने नए कोच के नाम की घोषणा कर देंगे।”

ब्राजीलियाई मीडिया के अनुसार मेनेजीस क्रूजीरो के साथ अपना अनुबंध रद्द करने लिए क्लब को 18 लाख डॉलर देने के लिए तैयार हैं।

क्रूजीरो ने कहा है कि वे जल्द ही मेनेजीस के स्थानापन्न की घोषणा करेंगे।

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड, और इतालवी क्लबों इंटर मिलान और एसी मिलान के लिए खेल चुके क्लारेंस सीडोर्फ के क्रूजीरो का अगला कोच बनने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493