रियो डी जेनेरियो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के क्लब क्रूजेइरो ने अपने कोच वेंडरलेई लक्जम्बर्गो को बर्खास्त कर दिया है।
लक्जम्बर्गो ब्राजील सेरी-ए चैम्पियन क्रूजेइरो से जुड़ने से पहले ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम और स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के कोच रह चुके हैं।
रविवार को सांतोस के हाथों अपने ही घर में मिली 0-1 की हार के बाद क्लब प्रशासन ने लक्जम्बर्गो को बाहर करने का फैसला किया।
क्लब ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि लक्जम्बर्गो के अलावा क्लब के निदेशइ इयासिस टिनोको ने भी अपना पद छोड़ दिया है।
लक्जम्बर्गो सिर्फ चार महीने ही क्रूजेइरो के साथ रह सके। इससे पहले वह ब्राजीली क्लब फ्लामेंगो के कोच थे और वहां भी बर्खास्त किए गए थे।
dharmpath.com dharmpath