क्रूज 49.5 लाख पाउंड की संपत्ति बेचेंगे

लंदन, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता टॉम क्रूज कथित तौर पर वेस्ट ससेक्स की अपनी 49.5 लाख पाउंड की संपत्ति बेचना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, यह संपत्ति लंदन से लगभग 30 मील दक्षिण में स्थित है और यह माना जा रहा है कि यह संपत्ति ‘टॉप गन’ के अभिनेता की है।

सूत्र के मुताबिक, घर के लिए 50 लाख पाउंड की पेशकश की गई है। इसमें पांच-छह शयनकक्षों के साथ ही आठ स्नानागार हैं। आठ स्नानागार में से पांच स्नानागार बड़े हैं और तीन छोटे हैं।

सूत्र ने कहा है कि यह संपत्ति क्रूज और उनकी पूर्व पत्नी केटी होम्स ने 2006 में खरीदी थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हॉलीवुड स्टार अपनी 14.2 एकड़ में फैली इस संपत्ति को बेचने को तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493