क्रेमलिन ने किया रूस पर आईओसी के फैसले का स्वागत

आईओसी ने रविवार को रूस के खिलाड़ियों को अगले महीने से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित न करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, आईओसी ने रविवार को यह फैसला किया कि वह रूसी टीम पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाएगा। रूसी खिलाड़ियों की व्यक्तिगत मांगो को लेकर सम्बंधित अंतर्राष्ट्रीय महासंघ निर्णय लेंगे।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री ने कहा, “हमारा मानना है कि यह काफी सकारात्मक फैसला है और हमने इसे सकारात्मक रूप से लिया है।”

उन्होंने कहा, “हम इस समाधान का स्वागत करते हैं, जिसके कारण रूस के साफ-सुथरे एथलीटों को रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेने की अनुमति मिली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493