क्रॉसरोड्स की शूटिंग के दौरान भावुक हो गईं छवि

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री छवि मित्तल ने कहा कि एक शो में ऐसी महिला का किरदार निभाना जो इस कश्मकश में पड़ी हो कि उसे एक स्पेशल चाइल्ड (शारीरिक या मानसिक रूप से कमजोर) को जन्म देना है या नहीं, उनके लिए काफी भावात्मक था।

‘जिंदगी के क्रॉसरोड्स’ शो के प्रत्येक एपिसोड में नई कहानी दिखाई जा रही है।

शो की एक कड़ी स्पेशल चाइल्ड विषय पर आधारित है जिसमें छवि नजर आएंगी।

छवि ने एक बयान में कहा, “मैं पटकथाएं और कहानियों को कई बार पढ़ती हूं और अगर मैं 99 प्रतिशत सुनिश्चित होती हूं तभी हामी भरती हूं। जब मैंने पहली बार इस कहानी को सुना तो मुझे यह चरित्र बहुत ही चुनौतीपूर्ण लगा और यह कुछ ऐसा था जो मैंने पहले नहीं किया है। मैं इसके लिए तैयार हो गई।”

उन्होंने कहा, “शो बहुत प्रगतिशील है और मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा बनीं। मैंने शो की शूटिंग कर ली है और शबीना खान की मौजूदगी और महादेव के निर्देशन में यह बिलकुल सही रहा। मैं खुद एक मां हूं और मैं पूरी तरह से इस एपिसोड से संबंधित हूं जो मुझे पेश किया गया था।”

‘जिंदगी के क्रॉसरोड्स’ सोनी एंटरटेमेंट पर छह जून से प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493