क्रोएशिया ने दोस्ताना मुकाबले में सैन मैरिनो को 10-0 से हराया

रिजेका (क्रोएशिया), 5 जून (आईएएनएस)। मारियो मांदजुकिक और निकोला कालिनिक की ओर से दागे गए तीन-तीन गोलों की बदौलत क्रोएशिया ने शनिवार को यूरो 2016 से पहले हुए दोस्ताना मुकाबले में सैन मैरिनो को 10-0 से हरा दिया।

मारियो और निकोला की यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली हैट्रिक थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रुजिवेका स्टेडियम में हुए मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 220वें स्थान पर काबिज सैन मैरिनो के लिए पहले खेल काफी आसान था, लेकिन 20वें मिनट में क्रोएशिया की ओर से दागे गए गोल ने कुछ ओर ही रुख ले लिया।

इसके बाद क्रोएशिया के खिलाड़ियों की ओर से गोल दागने का दौर जारी रहा। टीम के खिलाड़ियों ने सैन मैरिनो के नेट को 18 बार लक्षित किया, लेकिन केवल 10 ही सफल रूप से गोल में तब्दील हो पाए।

क्रोएशिया के कोच साकिक ने मुकाबले के बाद कहा, “इस तरह के प्रतिद्वंद्वी के साथ खेलना अच्छा फैसला था, लेकिन हमारे पास प्रशिक्षण शिविर में कुछ दिनों के लिए पूरा दल था। हमारे पास फ्रांस में खेलने के लिए मुश्किल मुकाबले पर्याप्त रूप में होंगे।”

इस बेहतरीन प्रदर्शन से क्रोएशिया के खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ा है और इससे कोच साकिक काफी संतुष्ट हैं।

यूरो 2016 में क्रोएशिया का मुकाबला 12 जून को पेरिस में तुर्की के खिलाफ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493