क्रोएशिया ने 2018 फुटबाल विश्व कप का टिकट कटाया

एथेंस, 13 नवंबर (आईएएनएस)। क्रोएशिया ने 2018 में रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है।

क्रोएशिया ने ग्रीस के साथ रविवार को दूसरे चरण के क्वालीफाईंग मैच में ड्रॉ खेलने के साथ इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिस्सा लेने की योग्यता प्राप्त की।

पहले चरण के क्वालीफाईंग मैच में क्रोएशिया ने ग्रीस को 4-1 से हराया था। रविवार को काराएसकाकिस स्टेडियम में क्रोएशिया को ग्रीस को बराबरी पर रोकना था, जिसमें वह सफल रहा।

दूसरी ओर, ग्रीस की टीम कोई कारनामा नहीं कर सकी और विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493