क्रोएशिया फुटबाल महासंघ पर ‘सबसे बड़ा’ जुर्माना

नयोन (स्विट्जरलैंड), 24 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोप में फुटबाल को नियंत्रित करने वाली संस्था-यूईएफए ने क्रोएशिया फुटबाल महासंघ पर 100,000 यूरो का जुर्माना लगाया है। साथ ही क्रोएशियाई टीम को खाली स्टेडियम में अपने दो मैच खेलने होंगे।

यही नहीं, यूईएफए ने 2016 यूरो क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में अर्जित कुल अंकों में से एक अंक क्रोएशिया से छीन लिए हैं।

यूईएफए की कंट्रोल, इथिक्स एंड डिसिप्लीनेरी बॉडी (सीईडीबी) ने गुरुवार को आयोजित बैठक में यह फैसल किया।

यह क्रोएशियाई फुटबाल महासंघ के इतिहास की सबसे बड़ी जुर्माने की राशि है।

क्रोएशिया इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकतो है लेकिन इसमें किसी बदलाव की सम्भावना नजर नहीं आ रही है।

क्रोएशिया को इसके लिए तीन दिनों का समय मिला है। क्रोएशिया फुटबाल महासंघ को अपने हिंसक दर्शकों के कारण यह जुर्माना भरना पड़ रहा है।

स्प्लीट में 12 जून को इटली के खिलाफ हुए यूरोपीयन क्वालीफायर ग्रुप एच मुकाबले के दौरान क्रोएशियाई दर्शकों ने नस्लीय भेदभाव दिखाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493