लॉस एंजेलिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रसेल क्रो दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई वन्यजीव विशेषज्ञ स्टीव इर्विन की विधवा टेरी इर्विन से शादी करने जा रहे हैं।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे और अब उन्होंने अपनी शादी की योजना का भी खुलासा कर दिया है।
टेरी के एक नजदीकी सूत्र ने कहा, “टेरी रसेल के साथ अपने प्रेम के बारे में खुलासा करने को हिचक रही हैं, लेकिन वह अब इस बात को और अधिक समय तक छिपाना नहीं चाहतीं।”
सूत्र के मुताबिक, दोनों 2018 के अंत तक एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath