क्लब वन एयर जुड़ेगी 200 हवाईअड्डों से

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। महंगी श्रेणी के चार्टर्ड विमानों का संचालन करने वाली कंपनी क्लब वन एयर ने मंगलवार को कहा कि 2020 तक वह भारत में 200 हवाईअड्डों से जुड़ना चाहती है।

क्लब वन एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक भूपेश जोशी ने कहा, “पिछले कुछ साल से हम क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी हमारे विमान देश में 100 से अधिक हवाईअड्डों पर उतर सकते हैं, जो सूचीबद्ध विमानों के मुकबले ज्यादा है, जो करीब 70 हवाईअड्डों पर उतर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में हमारे संपर्क में 80 फीसदी से अधिक वृद्धि हुई है।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय मांग पूरी करने के लिए कंपनी 2020 तक 10 नए विमान अपने बेड़े में जोड़ेगी। उन्होंने कहा, “इससे हम 2020 तक 200 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य भी हासिल करने में सफल होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493