क्लाउड वन के बैनर तले बन रही 3 फिल्मों के पोस्टर लांच

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्लाउड वन के बैनर तले बन रही तीन फिल्मों के पोस्टर लांच में बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। ‘मोहब्बतें’ फेम प्रीति झंगियानी समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने इस समारोह में हिस्सा लिया।

क्लाउड वन एंटरटेनमेंट ने एक बयान में कहा कि कंपनी के बैनर तले बन रही तीन फिल्मों के पोस्टर दिल्ली में शनिवार की शाम लांच किए गए जिसमें बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने हिस्सा लिया।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने अपने आने वाले फिल्म ‘वजूद’ का पोस्टर लांच किया। इस मौके पर फिल्म के अन्य कलाकार अमरीश सिंह, कृष्णकांत गोस्वामी, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, मिलिंद गुणाजी, अवनी मोदी उपस्थित थे।

प्रीति झंगियानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी फिल्म वजूद एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म के हाफ पार्ट का शूट भारत में किया गया है बाकी के शूट के लिए सभी कलाकार अगले महीने लंदन जाएंगे।

फिल्म के लीड एक्टर अमरीश सिंह ने कहा, “मैंने बहुत सारे भोजपुरी फिल्मों में लीड रोल किया है लेकिन हिंदी फिल्म ‘वजूद’ में पहली बार प्रीति जी के अपोजिट लीड रोल कर रहा हूं। फिल्म की कहानी बहुत मजेदार है जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा।”

वजूद के डायरेक्टर वीरेंद्र पासवान ने कहा, “यह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है और जिस तरह से फिल्म के सभी कलाकारों ने अभी तक अपना 100 प्रतिशत दिया है मुझे उम्मीद है कलाकारों की मेहनत रंग लाएगी और फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिलेगा।”

क्लाउड वन एंटरटेनमेंट के चेयरमैन अरुण गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “बॉलीवुड का रास्ता दिल्ली से होते हुए जाता है इसलिए हमने दिल्ली में ही कलाकारों को बॉलीवुड का प्लेटफॉर्म देने का काम शुरू किया है और हमने तीन फिल्मों के पोस्टर लांच से यह शुरुआत की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493