क्लार्क को विश्व कप-2019 में खेलने की उम्मीद

सिडनी, 16 जनवरी (आईएएनएस)। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने उम्मीद जताई है कि वह 2019 के विश्व कप में भी हिस्सा ले सकेंगे।

क्लार्क पिछले कई महीनों से पीठ और पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण वह भारत, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच जारी त्रिकोणीय श्रृंखला में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार क्लार्क ने कहा, “कई लोग कह रहे है कि इस साल विश्व कप के बाद मैं संन्यास ले लूंगा। यह हास्यास्पद है। मुझे भरोसा कि मैं विश्व कप के बाद ही संन्यास लूंगा लेकिन 2015 का विश्व कप मेरा आखिरी टूर्नामेंट नहीं होगा।”

क्लार्क ने आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज 37 वर्षीय ब्रैड हैडिन से अपनी तुलना करते हुए करते हुए कहा, “मैं केवल 33 साल का हूं और अब मेरे अंदर क्रिकेट खेलने का जोश बाकी है। मुझे कोई कारण नहीं नजर आता कि क्यों मैं अगला विश्व कप नहीं खेल सकता।”

क्लार्क सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) में गुरुवार को जम कर बल्लेबाजी का अभ्यास किया और इस बात के लक्षण दिए उनकी चोट में सुधार आ रहा है।

क्लार्क ने आस्ट्रेलिया के लिए 238 एकदिवसीय मैच खेलते हुए 7762 रन बनाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493