क्लिंटन लीक्स अगले हफ्ते तक : असांज

वाशिंगटन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज ने कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और अन्य अमेरिकी राजनेताओं के राज का पर्दाफाश समुचित ढंग से जल्द से जल्द होगा और परेशान करने वाली जानकारी अगले हफ्ते जल्द से जल्द जारी की जा सकती है।

पॉलिटिको ने मंगलवार को असांज के एक साक्षात्कार के हवाले से कहा है, “पहली खेप समुचित ढंग से जल्दी आएगी। हमलोग इसे लेकर अब पूरी तरह आश्वस्त हैं।”

उस खुलासे में क्या होगा, इस बारे में असांज ने कुछ खास नहीं बताया, लेकिन कहा है कि संस्थान अगले हफ्ते तक या उसके बाद कुछ उत्सुकता जगाने वाली सामग्री (टीजर्स) जारी कर सकता है।

पॉलिटिको के अनुसार, असांज ने अगस्त में प्रकाशित साक्षात्कार में वादा किया है कि हिलेरी क्लिंटन, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी और राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित हजारों दस्तावेज जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अनुमान जाहिर किया है कि आठ नवंबर तक इन दस्तावेजों के पर्याप्त प्रभाव होंगे।

विश्लेषकों के अनुसार, गत जुलाई में डीएनसी और डेमोक्रेटिक नेशनल कंपेन कमेटी से जुड़े दस्तावेजों के व्यापक स्तर पर हैक होने की घटना और अब फिर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले दस्तावेजों के जारी होने के खतरे डेमोक्रेटिक पार्टी के संचालकों पर अब भी मंडरा रहे हैं।

पॉलिटिको की खबर के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी को महीनों से डर है कि विकिलीक्स द्वारा जारी की गई सूचना से हिलेरी क्लिंटन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबला बढ़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493