नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। डाटा विश्लेषण में लीडर-क्लिक ने गुरुवार को भारत के 25 शहरों में 50 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों में क्लिक एकेडमिक कार्यक्रम का विस्तार करने की घोषणा की।
यह पहल ज्यादा से ज्यादा विश्वविद्यालयों को विक्रेय डाटा कौशल की शिक्षा देकर अपनी प्रस्तुतियों की वैल्यू को बेहतर करने में सक्षम करेगी और साथ ही हर अकादमिक अभ्यास के अंदर अपने विश्लेषणात्मक व डाटा साक्षरता कौशल को बेहतर करने में विद्यार्थियों की भी मदद करेगी।
क्लिक सॉफ्टवेयर के लिए मुफ्त, पूरे साल का सब्सक्रिप्शन प्रस्तुत करके, यह क्लिक एकेडमिक प्रोग्राम दुनिया भर के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्तरीय संस्थानों के लिए खुला है।
यह कार्यक्रम क्लिक डाटा एनालिटिक्स पाठ्यक्रम को प्रयोग करने की सुविधा देता है, जिसे एक आसान अपनाने योग्य विश्वविद्यालय स्तरीय कार्यक्रम के रूप में डिजाइन किया गया है। यह पढ़ाने के लिए तैयार प्रोफेसर, मुफ्त संसाधन देता है, जिसमें प्रशिक्षक प्रमुख सामग्री, कक्षा की गतिविधियां और विद्यार्थियों के असाइनमेंट शामिल हैं।
विद्यार्थी व प्रोफेसर अब 125 घंटे से ज्यादा की ऑनलाइन शिक्षण सामग्री के साथ क्लिक कन्टिनुअस क्लासरूम, दूरस्थ शिक्षा प्लेटफार्म का लाभ उठा सकते हैं।
क्लिक एकेडमिक प्रोग्राम प्रसिद्ध उच्च शिक्षा संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होंगे, जैसे कि आईआईएम बंगलुरु, आईआईएम लखनऊ, आईआईएम इंदौर, एसपी जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट, एनआईटी कर्नाटक, एनएमआईएमएस मुंबई, एससीएमएचआरडी, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर, आईआईएफटी व आईएमटी गाजियाबाद, व अन्य। इस विस्तार के साथए 65 से ज्यादा देशो में 850 से ज्यादा विश्वविद्यालय अब इस कार्यक्रम के प्रतिभागी हैं।
dharmpath.com dharmpath