क्लूनी सैंडविच शॉप का दौरा करेंगे

लंदन, 11 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी एक सैंडविच शॉप का दौरा करेंगे। यह शॉप धर्मार्थ संस्था ‘सोशल बाइट’ की ओर से बेघर लोगों को एडिनबर्ग और अन्य स्कॉटिश शहरों में रोजगार देने के लिए शुरू की गई है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, क्लूनी (53) सोशल बाइट की मदद के लिए दौरा करने जा रहे हैं। उन्हें इस दौरे के लिए शॉप के मालिक जोश लिटिलजॉन और एलिस थॉम्पसन ने आमंत्रित किया है। शॉप की शुरुआत वर्ष 2012 में स्थानीय बेघर लोगों को रोजगार देने के लिए की गई थी।

लिटिलजॉन ने ‘डेली रिकॉर्ड’ समाचारपत्र को बताया, “क्लूनी, एडिनबर्ग में स्थित हमारी सामाजिक उद्यम सैंडविच शॉप में से एक का दौरा करेंगे। वह स्टाफ से मिलेंगे और खाने पीने की चीजों के नमूने लेंगे। हम शायद उनके नाम पर एक सैंडविच का नाम भी रखें।”

इस दौरे के दौरान क्लूनी नौ आम लोगों के साथ भोजन भी करेंगे। वह यह दौरा सोशल बाइट और अपनी खुद की धर्मार्थ संस्था ‘नॉट ऑन अवर वाच’ के लिए आर्थिक मदद जुटाने के लिए कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493