क्लोई कार्दशियां को अपनी बाहें दिखाना पसंद

लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां को अपनी बाहें दिखाना बहुत पसंद है क्योंकि उन्होंने इन्हें सुडौल बनाए रखने के लिए कड़ी मश्क्कत की है।

लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां को अपनी बाहें दिखाना बहुत पसंद है क्योंकि उन्होंने इन्हें सुडौल बनाए रखने के लिए कड़ी मश्क्कत की है।

क्लोई ने कहा, “वर्षो तक मेरी बाहें मुझे बिल्कुल पसंद नहीं थीं। इन्हें सुडौल बनाना और हमेशा बनाए रखना सबसे कठिन रहा। अगर मेरा थोड़ा भी वजन बढ़ जाता है तो इसका प्रभाव सबसे ज्यादा मेरे हाथों पर पढ़ता है, इसलिए मैं हमेशा इन्हें ढक कर रखती हूं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन अब जब ये सुडौल आकार में हैं तो मुझे खुद पर गर्व होता है। मैं इन्हें ऐसे ही रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हूं, इसलिए मुझे अपनी बाहें दिखाना अच्छा लगता है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, “‘रीवेंज बॉडी’ शो की मेजबान अपनी बाहों को सुडौल बनाए रखने का श्रेय एक्सरसाइज बॉल के जरिए किए गए पुश-अप्स को देती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493