लॉस एंजेलिस, 18 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी कलाकार क्लोई कार्दशियां ने खुलासा किया है कि उनके पीठ पर कैंसर से ग्रसित तिल था जिसे हटा दिया गया।
क्लोई ने बताया कि उन्हें स्किन कैंसर था जिसके चलते आठ इंच की त्वचा को हटाना पड़ा। ये बहुत ही तकलीफदेह था। मैनें इसे कुछ साल पहले नोटिस किया मैं डॉक्टर के पास गई और मैं इलाज की प्रकिया से कई बार गुजरी।
वह कहती हैं कि मैं अपनी त्वचा को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक रहती हूं। वह लोगों को इस बारे में जागरूक होने और जांच कराने के लिए उत्साहित करती हैं।
dharmpath.com dharmpath