क्लोई कार्दशियां गर्भवती न होने को लेकर चिंतित!

लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। बास्केटबॉल स्टार ट्रिस्टन थॉम्पसन के साथ डेटिंग कर रहीं रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां को डॉक्टर से परामर्श के बाद पता चला है कि वह गर्भवती नहीं हो सकतीं। इसे लेकर वह चिंतित हो गई हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विथ द कार्दशियंस’ परिवार ने एक वीडियो में इस बात का खुलासा किया है। इसमें उन्हें अल्ट्रासाउंड कराते देखा जा सकता है, जिससे पता चलता है कि उनमें गिने-चुने फोलिकल्स हैं, जिनमें अडाणु रहते हैं।

डॉक्टर ने उन्हें बताया कि गर्भवती होने के लिए आवश्यक अवयव उनमें नहीं हैं। ये फोलिकल्स हैं, जिनमें अंडाणु रहते हैं, इससे यह पता चलता है कि आपका अंडाशय कितना युवा है। हम एक सामान 32 वर्षीय महिला में जितने फोलिकल्स की उम्मीद करते हैं, यह उसके मुकाबले बहुत कम है।

लेकिन क्लोई ने कहा, “मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि इस अपॉइन्टमेंट में ऐसा होगा। क्या मैं गर्भवती नहीं हो सकती?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493