क्लोप ने बनाया मुझे बेहतर खिलाड़ी : हेनरीक

मैनचेस्टर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड मिडफील्डर हेनरीक खितर्यान ने करियर की अच्छी शुरुआत करने के लिए मिले सुझाव के लिए लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप का शुक्रिया अदा किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में बोरूसिया डार्टमंड में रहने के दौरान क्लोप ने मुश्किल समय के दौरान हेनरीक को समझाया था।

इस सत्र की शुरुआत में युनाइटेड के 28 वर्षीय हेनरीक ने करीब 10 सप्ताह तक लीग में एक भी मुकाबला नहीं खेला था और इस दौरान क्लोप ने कई सुझाव देकर उन्हें समझाया।

बीबीसी के ‘फुटबाल फोकस’ को दिए बयान में हेनरीक ने कहा, “मैं क्लोप का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनाने में बहुत काम किया और समझाया भी।”

हेनरीक ने क्लोप ने नेतृत्व में जर्मनी में दो सप्ताह का समय बिताया, जिसके बाद अक्टूबर, 2015 में क्लोप लीवरपूल के कोच बन गए।

युनाइटेड के खिलाड़ी ने कहा, “डार्टमंड में कुछ खराब मुकाबलों के कारण में काफी निराश था। क्लोप ने इस समय पर मुझे सही रास्ता दिखाया। उन्होंने मेरा समर्थन किया और कहा कि मुझे आगे देखना चाहिए, क्योंकि अब कई अच्छी चीजें होने वाली हैं। उन्होंने मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493