‘क्वांटिको’ के ट्रेलर में प्रियंका दिखीं सच की तलाश में

चेन्नई, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के तीन मिनट के ट्रेलर में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका में सच की तलाश में दिखीं।

प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “क्वांटिको’ का ट्रेलर हाजिर है। वाह कह रहे हैं? मैं बहुत बेचैन हूं।”

ट्रेलर में प्रियंका के एफबीआई अकादमी क्वांटिको में प्रशिक्षु बनने से लेकर एक आतंकवादी हमले का मुख्य संदिग्ध होने तक का क्रमवार चित्रण है।

‘क्वांटिको’ के ट्रेलर में प्रियंका जाहिर तौर पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। वह इसके जरिए पहली बार छोटे पर्दे पर कदम रख रही हैं।

यह कार्यक्रम इन गर्मियों में एबीसी चैनल पर प्रसारित होगा। इसमें प्रियंका के अलावा डोगरे स्कॉट, जेक मैकलॉघलिन और जोहाना ब्रैडी भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493